BIG BREAKING : हो गया कंफर्म, नीतीश कुमार जा रहे हैं राज्यसभा, X पर लिखा - नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग, जाना चाहता हूं राज्यसभा
हो गया कंफर्म, नीतीश कुमार जा रहे हैं राज्यसभा, X पर लिखा - नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग, जाना चाहता हूं राज्यसभा
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने अब से थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।
हो गया कंफर्म, नीतीश कुमार जा रहे हैं राज्यसभा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीतीश कुमार ने लिखा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
अमित शाह भी नामांकन के दौरान रहेंगे मौजूद
मिल रही जानकारी के मुताबिक विधानसभा में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा का NR (नॉमिनेशन रिसीप्ट) कटा है। नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे।



NewsDesk



